bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आज बसपा में शामिल होंगे जगत

जयपुर/अलवर. कांग्रेस से निष्कासित सांसद नटवर सिंह के पुत्र एवं लक्ष्मणगढ़ के विधायक जगत सिंह शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जगत सिंह के अलावा कांग्रेस और भाजपा के कुछ अन्य प्रतिनिधि भी बसपा की सदस्यता लेंगे। हालांकि एक सप्ताह पहले ही जगतसिंह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की थी। ‘भास्कर’ से बातचीत में जगत सिंह ने कहा कि उनके पिता नटवरसिंह भी कुछ समय बाद बसपा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि नटवर के शामिल होने की तारीख अभी तय नहीं है।

भाजपा में शामिल होने के कयास के बारे में जगत सिंह ने कहा कि उनका भाजपा में जाने का कभी मन नहीं था। चुनाव लड़ने का अभी तय नहीं किया है। पार्टी चाहेगी तो वे चुनाव लड़ेगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: