bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जेल से रिहा डॉ. तलवार

गाजियाबाद. आज सुबह डॉ. राजेश तलवार को डासना जेल से 50 दिन बाद रिहा कर दिया गया है। आज सुबह पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी करके और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद डॉ. राजेश तलवार को रिहा कर दिया।

गौरतलब है कि आरुषि-हेमराज डबल मर्डर केस में कल ही सीबीआई ने अदालत में कहा था कि उसके पास डॉ .राजेश तलवार के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है जिसके बाद अदालत ने उनको जमानत देने का आदेश पारित कर दिया था। कल कुछ कागजी कार्रवाही पूरी न हो पाने के कारण डॉं. तलवार की रिहाई नहीं हो पाई थी और आज तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तलवार को अंततः डासना जेल से मुक्त कर दिया गया।

50 दिन रहें जेल में

डा. राजेश तलवार 50 दिन जेल में रहने के बाद आज अंतत: रिहा हो गए है और निश्चित तौर पर आज का दिन तलवार परिवार के लिए बड़ी राहत भरा है।

पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में

आरुषी और हेमराज के कत्ल का प्रकरण सामने आने के बाद नोयडा पुलिस ने जो थ्योरी आनन-फानन में सामने लाई थी उसमें डॉ. राजेश तलवार को हत्या में शामिल होना बताया गया था। नोयडा पुलिस ने एक पिता को ही उसकी बेटी का कातिल बता दिया था जिससे रिश्तों की विश्वसनीयत पर प्रश्न चिन्ह लग गया था। नोयडा पुलिस की जांच जब संदेह के घेरे में आती दिखी और उसके बाद इसे सीबीआई को सौंप दिया गया और उम्मीद की गई की सीबीआई इस डबल मर्डर मिस्ट्री का सच सामने लाएं।

सीबीआई को नहीं मिले सबूत सीबीआई ने अपनी जांच में डॉ. राजेश तलवार को हिरासत में लिया और जांच का काम आगे बढ़ाया। सीबीआई ने जांच में डॉ. राजेश तलवार के खिलाफ हत्या में शामिल होने का किसी भी प्रकार का कोई सबूत नहीं पाया जिसके बाद आज अंतत: पूरे 50 दिन बाद डासना जेल से उन्हें रिहा कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
sameek
Saturday, 12th Jul 2008, 12:25
arakshan or rishwat ke sedhi chadkar aaye ye afsar jitna dimag hoga utna he use karenge na. purvaanuman kabil logo ke game hai.ab sarkar en officers ka demotion kare. taki logo ka kanun or bhartiya nyaypalika par vishwas bana rahe.
mohit mathur
Saturday, 12th Jul 2008, 18:12
Dr talwar was not guilty. feel bad when he was litrary attacked by media after setting free from Dasna Jail. I do feel that media should have human sense and should not press any one who is in great greif like Dr Talwar. The questions Like " how do you feel after get out from jail???" " will you take any action towards Noida Police"" does not make any sense at this point of time. After all he is a human being and this type of behaviour is not acceptable.