Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
नशीन’ फेम सेलिना जेटली कभी बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश करती हैं, तो कभी हॉलीवुड में। फ़िलहाल वह बॉलीवुड में अपना मुक़ाम पक्का करना चाहती हैं। सेलिना को उम्मीद है कि दर्शक उन्हें सफलता की बुलंदियों पर ज़रूर पहुंचाएंगे-
बॉलीवुड से आप अचानक ग़ायब हो जाएंगी, किसी ने सोचा नहीं था?
मैं ग़ायब नहीं हुई थी। मैं तो शूटिंग में बिज़ी थी। चूंकि ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग विदेशों में हो रही थी, इसलिए मीडिया के साथ मेरी मुलाक़ात नहीं हुई। वैसे अब मैं वापस आ गई हूं। अगले ह़फ्ते मेरी फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ रिलीज़ भी हो रही है।
इसमें किस तरह की भूमिका है आपकी?
यह बहुत ही मज़ेदार कॉमेडी फिल्म है। जहां तक रोल की बात है, अभी सिर्फ़ इतना ही कहूंगी कि इस फिल्म के बाद लोगों की नज़र में मैं सिर्फ़ सैक्सी या ग्लैमरस गुड़िया नहीं रह जाऊंगी।
तो क्या अब आपको सैक्सी कहलाना पसंद नहीं है?
ऐसा नहीं है। सैक्सी कहलाना हर लड़की चाहती है। लेकिन एक एक्ट्रेस के साथ विडंबना यह है कि वह सिर्फ़ सैक्सी कहलाए, तो लोग उसे एक्ट्रेस मानने से इन्कार कर देते हैं। मैं सैक्सी हूं, मगर मैं सैक्सी एक्ट्रेस कहलाना पसंद करूंगी।
बीच में अमृता अरोड़ा के साथ आपकी कुछ अनबन हो गई थी?
यह बात पता नहीं किसने कही और आप लोगों ने उसे इश्यू बना दिया। सच तो यह है कि अमृता मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। हम आज भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं और समय मिलने पर एक साथ मस्ती करने बाहर भी जाते हैं।
आपकी आने वाली फिल्में कौन-कौन सी हैं?
‘हैलो डार्लिग’, ‘पेईंग गैस्ट’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ जैसी ढेरों फिल्में हैं, जो जल्दी ही दर्शकों के सामने होंगी।
कॉमेडी फिल्में •यादा कर रही हैं?
नहीं तो, दरअसल, पहले मैंने ऐसी फिल्में कीं, जिनमें अंग-प्रदर्शन का तड़का था। लेकिन ‘नो एंट्री’ के बाद लोगों ने मान लिया कि मैं कुछ अलग भी कर सकती हूं।
यानी इन फिल्मों में सेलिना एक नएअवतार में होंगी?
जी हां, क्योंकि इन फिल्मों के चयन में मैंने बेहद सावधानी बरती है। अब ऐसी कोई फिल्म या भूमिका नहीं करूंगी, जिसमें चैलेंज न हो। ये फिल्में न तो घिसी-पिटी लव स्टोरी हैं, न ही इनकी कहानी पेड़ों के इर्द-गिर्द घूमने वाले हीरो-हीरोइन की है।
आपने डांस का प्रशिक्षण तो लिया, मगर एक्टिंग की ट्रेनिंग क्यों नहीं ली?
मैंने वैस्टर्न डांस सीखा है। इसकी वजह दर्शकों की मांग है। जहां तक एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने की बात है, किसी एक से एक्टिंग सीखने का मतलब है कि आप उसी की स्टाइल में क़ैद होकर रह जाएंगे। इसके बजाय नैचुरल एक्टिंग को •यादा वरीयता मिलनी चाहिए।
निकनेम चिंटो, चिंकी
जन्मतिथि
24 नवंबर, 1981
हाइट
पांच फीट छह इंच
पहली फिल्म
खेल