पांढुर्ना/छिंदवाड़ा. तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम मारुड़ के 55 वर्षीय किसान ने जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। किसान कर्जा माफी सूची में नाम नहीं आने को लेकर परेशान था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कृषक धनराज पिता नत्थू वैद्य अपने खेत में काम कर रहा था। यहां उसने जहरीली दवा का सेवन कर अपना जीवन समाप्त कर लिया।
स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसे कई दिनों से अपनी एक बेटी और एक बेटे की शादी की चिंता सता रही थी।