bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कृष्णा और राजकुमार ने मारा आरुषि को

नोयडा.सीबीआई ने आरुषि हेमराज डबल मर्डर मामले में आज एक पत्रकार वार्ता में बताया है कि तमाम वैज्ञानिक जांच में कृष्णा ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। कृष्णा ने नार्को टेस्ट में तथा सीबीआई के द्वारा की गई पूछताछ में बताया है कि आरुषि का मर्डर राजकुमार और कृष्णा ने मिलकर किया है।

पहले हेमराज को मारा गया

घटना की रात सबसे पहले कृष्णा हेमराज के कमरे में गया था ओर उसने वहां शराब का सेवन किया उसके बाद राजकुमार और विजय मंडल वहां पहुंचे और उन्होंने साथ मिलकर एल्कोहल का सेवन किया। उसके बाद उन तिनों में आरुषि को लेकर बातचीत हुई और वे आरुषी के कमरे में गए। वहां उन लोगों ने आरुषी के साथ जोर जबरदस्ती का प्रयास करने का प्रयास भी किया इसी दौरान माथे पर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई।

आरुषि ने चिल्लाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थी इसका एक बड़ा कारण उसका गला खराब होना भी बताया जा रहा है। हत्यारों ने रॉड से उसके माथे पर चोट पहुंचाई जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद कृष्णा और राजकुमार ने पहले हेमराज को टैरेस पर ले जाकर मारा उसके बाद वे वापस आरुषि के कमरे में आए और इन लोगों ने आरुषि का कत्ल कर दिया।

क्यों मारा

बताया जा रहा है कि घटना की रात से दो दिन पूर्व डॉ. राजेश तलवार ने कृष्णा को डांटा था और चूंकि कृष्णा आवेशित प्रवति वाला व्यक्ति था इसलिए हो सकता है कि उसने आवेश में आकर आरुषि तलवार का कत्ल कर दिया है।

संदेह क्यों हुआ

>> मोबाइल फोन का काटा जाना ।

>> हेमराज और कृष्णा के बीच दोस्ती का होना और अक्सर डॉ. राजेश तलवार के घर उसका आना जाना ।

>> घटना के बाद नोयडा पुलिस को जो अवैध संबधों की कहानी उसने फैलाई

>> नार्को टेस्ट में उसने अपराध कबूला

>> सीबीआई की पूछताछ में भी उसने अपराध कबूल किया था ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Sandeep Jangra
Saturday, 12th Jul 2008, 8:36
दॆनिक भास्कर हमेशा तरक्की करे