bhaskar Web English
HomeNewsNational National

महंगाई का प्रहार और तेज हुआ

नई दिल्ली. एक तरफ मनमोहन सिंह की सरकार जहां पर राजनीति की जोड़-तोड़ में लगी है वहीं दूसरी तरफ महंगाई दर के एक बार फिर बढ़ने से जनता की परेशानियों में और इजाफा होने जा रहा है। सरकार रहे या जाए पर महंगाई की दर तो लगातार बढ़ रही है गत 28 जून को खत्म हफ्ते में मुद्रास्फीति की दर 11.89 फीसदी तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि 21 जून को खत्म हफ्ते में यह दर 11.63 थी। मतलब साफ है पिछले हफ्ते के मुकाबले महंगाई की दर 0.36 फीसदी बढ़ गई है।

जून माह में कुछ यूं बढ़ी महंगाई

>>7 जून को महंगाई दर 11.05. थी

>> 21 जून को महंगाई दर 11.63 तक पहुंची

>> 28जून तक यह दर 11.89 तक पहुंची

अभी तक महंगाई रोकने के क्या रहे प्रयास

>> कई सामानों के आयात शुल्क में कटोती की गई

>> खाने के जरुरी सामान के निर्यात पर रोक लगाई

>> भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट और सीआरआर में बढ़ोत्तरी की





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: