bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

साइकिल व ड्रेस वितरण मेला

इंदौर. शहर में भले ही कफ्यरू खत्म हो गया लेकिन उसका असर अब सरकारी कार्यो और जनहित की योजनाओं पर भी नजर आ रहा है। जिला शिक्षा विभाग की कई योजनाएं इसी कारण लेट हुई। 10 जुलाई को इंदौर विकासखंड में साइकिल व ड्रेस वितरण के मेले लगना थे, जो अब 14-15 जुलाई को लगेंगे।

राज्य शिक्षा केंद्र की कई योजनाओं पर सत्र की शुरुआत में ही काम होना था पर तीसरे ही दिन बिगड़े हालात के बाद दूसरा सप्ताह भी खत्म होने को आ गया और योजना का क्रियान्वयन समय से दूर हो गया। जिला परियोजना समन्वय अवनीश दीक्षित भी मानते हैं योजनाओं के क्रियान्वयन में 5 दिन देरी हुई है।

10 जुलाई को इंदौर विकासखंड के लिए विकासखंड अधिकारी कार्यालय में मेला लगना था, जिसमें साइकिल व ड्रेस का वितरण होना था। साथ ही गत वर्ष की बची हुई साइकिल भी बंटना थी। अब यह काम 14-15 जुलाई को होगा। इसके अलावा 1 जुलाई से सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलें हम अभियान भी शुरू किया गया था, जिसमें साढ़े 4 हजार शिक्षकों को शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करना है। कफ्यरू के कारण शिक्षक सर्वे तो क्या स्कूल भी नहीं पहुंच सके।

यह अभियान भी पहले पखवाड़े में पूरा होना था, ताकि शिक्षक पढ़ाई सुचारू रख सकें। अब यह काम भी जिले में 20 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। दूसरी ओर चुनावी ड्यूटी में लगने से भी स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इंदौर विकासखंड के अलावा देपालपुर, सांवेर और महू में भी बंद के कारण विभाग का काम प्रभावित हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: