bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

खालड़ा मर्डर केसः केपीएस गिल को नोटिस

चंड़ीगढ़. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की हत्या के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल को नोटिस जारी कर नौ सितंबर तक जवाब देने को कहा है।

जस्टिस एमएम कुमार और जस्टिस सबीना की बैंच ने यह नोटिस खालड़ा की पत्नी परमजीत की याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया।

याचिका में परमजीत ने अपने पति की हत्या में गिल की भूमिका की सीबीआई से जांच करवाने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश देने का आग्रह किया है।

सीबीआई हाईकोर्ट को बता चुकी है कि खालड़ा मर्डर केस की जांच में उसे ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे इस मर्डर में गिल की संलिप्तता साबित हो। जसवंत खालड़ा आतंकवाद के दौरान पंजाब में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करता था। पुलिस ने उसे सितंबर 1995 में उठा लिया था और महीने बाद उसकी लाश मिली थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: