News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. एसआई वेद प्रकाश को रिश्वतखोरी में पकड़वाने वाले सीबीआई का शिकायतकर्ता राजू अब नारकोटिक्स विभाग का मुलजिम है। नारकोटिक्स विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर राजू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल तीन किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब तीन करोड़ आंकी गई है।
बताया गया कि नारकोटिक्स विभाग की टीम ने राजू को सेक्टर-५२ से गिरफ्तार किया। विभाग के पास पुख्ता सूचना थी कि पंजाब से राजू को नशे की बड़ी खेप पहुंची है, जिसे उसने ट्राईसिटी में मौजूद नशे के अन्य सौदागरों को सप्लाई करना था।
इसी आधार पर पुलिस ने राजू को गिरफ्तार किया। करीब छह महीने पहले भी पंजाब पुलिस ने राजू को उसके आवास से नशे की सप्लाई के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। राजू पर इससे पहले भी चंडीगढ़ और पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।