bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

शूटिंग में धड़का वीरू का दिल

जयपुर. viru आमेर किले से कुछ किमी की दूरी पर कूकस की मुख्य सड़क पर गुरुवार को मोटरसाइकिलों का काफिला एकाएक रुका। सबसे आगे के बाइक सवार ने जब हेलमेट उतारा, तो वहां मौजूद लोग चिल्ला उठे, अरे यह तो वीरू है।

हेलमेट उतारते ही वीरू मुस्कुराए और स्टाइल से हाथ घुमाकर दिल पर रखा और जोर से बोले- धक धक। इतने में माइक से आवाज आई कट और यही सीन फिर दोहराया गया। जी हां, यह एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग हो रही है और करीब 50 रीटेक के बाद शॉट ओके हो पाया। इस शूटिंग में वीरेंद्र सहवाग के अलावा, सुरेश रैना, इरफान पठान व गौतम गंभीर भी भाग ले रहे हैं।

दोपहिया वाहन कंपनी की एड फिल्म की गुरुवार से शुरू हुई शूटिंग चार दिन चलेगी। गुरुवार रात को ही गलता में शॉट फिल्माए गए। शुक्रवार को सांभर व शनिवार को आमेर में शूटिंग होगी।

सहवाग ने हालांकि एशिया कप व श्रीलंका दौरे पर कुछ टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने यह कहा कि वे छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। एशिया कप के दौरान वीरू के दाएं पैर की मांसपेशियों में मामूली चोट आ गई थी और फीजियो नितिन पटेल ने उन्हें 10 दिन आराम की सलाह दे रखी है।

पैसे मिले, तो गर्मी भी सहन
बार-बार रीटेक के कारण खिलाड़ियों को दो घंटे तेज धूप में खड़े रहना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कई रीटेक किए। बाइक पर सवार इरफान कभी गंभीर की तरफ, तो कभी प्रशंसकों की तरफ देख रहे थे। एक प्रशंसक बोला, इरफान भाई बहुत गर्मी है। इस पर इरफान मुस्कुराए और हाथ से नोट गिनने का इशारा करते हुए संकेत दे दिया कि पैसे मिलेंगे, इसलिए गर्मी भी सहन है।

यह तो अभी शुरुआत है : रैना
एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी से प्रसिद्धि पाने वाले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि मैंने बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाया, लेकिन यदि हम टूर्नामेंट जीतते, जो ज्यादा खुशी होती। मेरे लिए यह काफी अच्छा अनुभव था, जो भविष्य में काम आएगा। अभी शुरुआत है और मैं चाहता हूं कि बल्लेबाजी का यह क्रम आगे भी इसी तरह जारी रहे।

गंभीर ने मारी वीरू को टक्कर
शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने गंभीर की पोजिशन वीरू के पीछे रखी थी। गंभीर को यह कहां मंजूर था। वे अपनी बाइक से बार-बार वीरू की बाइक को टक्कर मारकर मुस्कुरा रहे थे। उनके प्रशंसकों ने इस सीन पर काफी तालियां बजरई। वीरू के बगल में खड़े सुरेश रैना शांत दिखाए दे रहे थे। शायद उन्हें बोर्ड की संभावित फटकार की चिंता सता रही थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: