Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
हाल ही में रिलीज ‘लवस्टोरी 2050’ के बाद प्रियंका विशाल की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए हाल ही में फैशन डिजाइनर डॉली अहलुवालिया ने प्रियंका के सलवार-कमीज बनाए जिसकी ट्रायल भी ली गई है। गौरतलब है कि विशाल ने पिछले दिनों ही प्रियंका और हरमन को लेकर ‘कमीने’ की घोषणा की थी।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि फिल्म में प्रियंका का किरदार एकदम अलग है। उनके लुक पर काफी विचार-विमर्श करने के बाद हमने उन्हें सलवार-कमीज में दिखाने का निर्णय लिया है। ‘ओमकारा’ में करीना के लिए ड्रेस बनाने वाली डॉली अहलूवालिया को ही प्रियंका की ड्रेस बनाने का जिम्मा सौंपा गया। डॉली ने विभिन्न तरीके के सलवार-कमीज बनाए और हाल ही में प्रियंका पर उसकी ट्रायल भी की गई। उसमें से दो ड्रेस प्रियंका के लिए फाइनल किए गए हैं।
प्रियंका से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि ‘कमीने’ में मेरा किरदार लीक से हटकर है। इस फिल्म में मैं ‘नेक्स्ट डोर गर्ल’ के रूप में नजर आने वाली हूं। लंबे अरसे बाद मुझे इस तरह का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। डॉली ने मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत सलवार कमीज बनाए हैं, जो आज की लड़कियों की फैशन के हिसाब से है। मुझे उम्मीद है कि आज की लड़़कियों को मेरा यह फैशन जरूर पसंद आएगा।