bhaskar Web English
HomeNewsNational National

गुरुकुल मामला: उड़ीसा तक पहुंची जांच

अहमदाबाद संत आशाराम बापू गुरुकुल के दो विद्यार्थी अभिषेक एवं दीपेश की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। गृह विभाग ने जांच की बागडोर सीधे अपने हाथ में लेते हुए एक जांच दल उड़ीसा भेजा है। उधर, साबरमती पुलिस ने गुरुवार को भी आश्रम पहुंचकर इस संबंध में पूछताछ की। दोनों छात्रों के शव आश्रम के पीछे नदी के किनारे मिले थे।

पुलिस को उड़ीसा के सुनील बनर्जी की तलाश है, जिसने तीन जुलाई से लापता गुरूकुल के इन विद्यार्थियों के शव पांच जुलाई को सबसे पहले देखे थे।

दिहाड़ी श्रमिक है बनर्जी :

इस बीच जांच में पता चला है कि उड़ीसा के केंद्रापाड़ा निवासी सुनील बनर्जी दिहाड़ी श्रमिक हैं। वह चार जुलाई को आश्रम पहुंचा था। बनर्जी इस मामले मेंमंगलवार को तब और अहम हो गया, जब पुलिस ने दावा किया था कि मामले में उसका बयान ले लिया गया है, जबकि आश्रम प्रशासन ने इस बात को खारिज कर दिया था। आश्रम का कहना था कि बनर्जी कहां है? इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: