नई दिल्ली.भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली।
क्या कहा प्रधानमंत्री ने
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात में बहुमत का भरोसा दिलाया और कहा है कि सरकार जल्द से जल्द सदन में विश्वास मत प्राप्त करेगी। इसके लिए सदन किस तारीख को बुलाया जा यह कल शाम तक तय कर लिया जाएगा ।
गौरतलब है कि वामदलों के समर्थन वापस लेने के बाद बदले राजनयिक हालतों को ध्यान में रखते हुए सरकार का पक्ष जानने के लिए राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को मिलने के लिए बुलाया था।