Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
अभिनेता सलमान खान हमेशा से ही अपनी फिल्मों के प्रोमोज और पब्लिसिटी को लेकर सतर्क रहते हैं। अगर उन्हें फिल्म के प्रचार का तरीका पसंद न आए तो वह निर्माताओं को सलाह देने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।
हाल ही में उन्होंने ऐसी सलाह लेखक से निर्देशक बने रूमी जाफरी को दे डाली। दरअसल, सलमान रूमी की फिल्म ‘गॉड तुसी ग्रेट हो’ में काम कर रहे हैं।
यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रोमोज टीवी पर दिखाए जाने से पहले रूमी ने सलमान को प्रोमोज की एक झलक दिखाई, जो सल्लू मियां को कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने रूमी को प्रोमोज बदलने को कह दिया।
अब रूमी फिल्म के पुराने प्रोमोज हटा रहे हैं। वह जल्द ही नए प्रोमोज का टीवी पर प्रसारण शुरू कर देंगे। इस बारे पूछे जाने पर रूमी ने कहा कि इस बात में कोई सच्चई नहीं है कि फिल्म के प्रोमो वापस लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा ‘सलमान उन अभिनेताओं में ले नहीं हैं, जो एडिटिंग टेबल पर बैठते हैं और प्रोमो भी बनाते हैं। वह हमारे किसी काम में दखलअंदाजी नहीं देते हैं।’ जब रूमी से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और उनकी फिल्म निर्धारित तारीख पर 15 अगस्त को ही रिलीज होगी।