इंदौर. उपद्रव के दौरान खजराना क्षेत्र में घायल एक और युवक की मंगलवार को मौत हो गई। इसे मिलाकर उपद्रव में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हालांकि अब शहर में पूरी तरह अमन लौट आया है।
युवक के जनाजे के दौरान खजराना में मामूली तनाव रहा लेकिन किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। दिन का कफ्यरू हटाने से स्कूल-कॉलेज खुले और बाजारों की रौनक भी लौटी। बुधवार को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक कफ्यरू में ढील दी गई है।
उपद्रव के दौरान गोली लगने के बाद छह दिन से मयूर हॉस्पिटल में भर्ती शरीफ उर्फ नन्नू पटेल की सुबह साढ़े छह बजे मौत हो गई। दोपहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे सुपुर्दे खाक किया गया। मंगलवार को शहर पूरी तरह पुराने फार्म में लौट आया। सुबह स्कूल-कॉलेज की बसों का शोर गूंजा और समय पर ऑफिस पहुंचने की जद्दोजहद भी नजर आई।
दुकानें खुलीं और व्यापार भी लगभग आम दिनों की तरह ही हुआ। ऑफिसों में भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। प्रशासन ने फिलहाल रात का कफ्यरू नहीं हटाया है।