bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

लेक के लिए बंसल ने दिए 30 लाख

चंडीगढ़. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने सेक्टर-42 में नई लेक के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की है। यहां शहर में रहने वाले पूर्वांचल के निवासी छठ पूजा कर सकेंगे।

चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में सुखना लेक पर छठ पूजा पर पाबंदी लगा दी थी। पूर्र्वाचल सभा के लोग छठ पूजा के लिए नई वाटर बॉडी निर्माण की मांग कर रहे थे। चीफ इंजीनियर ने वार्षिक धार्मिक सेरेमनी के आयोजन के लिए सेक्टर-42 में लेक बनाने की सिफारिश की थी।

पवन बंसल के मुताबिक पूर्र्वाचल सभा का एक प्रतिनिधिमंडल कुछ दिन पहले इस मामले में उनसे मिला था। उनकी मांग पर ही नई लेक के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। पवन बंसल ने शनिवार की शाम को मौलीजागरां में मुस्लिम समुदाय की तरफ से आयोजित समारोह में भी भाग लिया।

मुस्लिम समुदाय की मांग पर उन्होंने मनीमाजरा की तर्ज पर कम्प्यूटर्स व अन्य सुविधाओं से सुसज्जित मदरसा बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौलीजागरां में पार्क के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बी.बी. बहल और मेयर प्रदीप छाबड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: