bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

स्कूल से टीसी लेना जेब पर भारी

भोपाल. सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेना भी टेड़ी खीर हो गया है। एक टीसी लेने के लिए छात्र को 20 से दो सौ रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। जहां संकुल केंद्रों के प्राचार्य काउंटर साइन के लिए दान राशि के नाम पर राशि वसूल रहे हैं, वहीं प्राइवेट स्कूल सौ से दो सौ रुपए तक की मांग कर रहे हैं।

राजधानी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से नोट खर्च किए बगैर टीसी निकलवाना संभव नहीं है। प्राइवेट स्कूल तो पहले से ही टीसी देने की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर राशि वसूल रहे थे।

सरकारी स्कूलों ने भी दान राशि देना शुरू कर दिया है। यहां तक कि अशासकीय विद्यालय संगठन के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बघेल ने भी संकुल प्राचार्र्यो पर काउंटर साइन के लिए 20 से 50 रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से टीसी जारी करने के लिए संकुल केंद्र प्राचार्र्यो द्वारा 20 रुपए की मांग की जा रही है। यदि कोई राशि की रसीद मांगें तो उसे दान राशि की रसीद थमा दी जाती है।

हालांकि कुछ संकुल केंद्र प्राचार्य टीसी के नाम से भी रसीद दे रहे हैं। उधर बालक हायर सेकंडरी स्कूल स्टेशन क्षेत्र (संकुल केंद्र) प्राचार्य राजेश बाथम कहना है कि यह राशि पालक-शिक्षक संघ ने निर्धारित की है।

>> काउंटर हस्ताक्षर या टीसी के लिए राशि लेने का प्रावधान नहीं है। मुझे भी शिकायत मिली है। संकुल केंद्र प्राचार्र्यो को ऐसा न करने की हिदायत दी गई है। फिर भी ऐसा होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
धीरेन्द्र चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: