bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शिवाजी नगर में बुजुर्ग महिला की चेन झपटी

भोपाल. शिवाजी नगर इलाके में रविवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। महिला दोपहर में घर के बाहर घूम रहीं थीं। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक शिवाजी नगर निवासी एमएल राठौर उद्योग विभाग में कार्यरत हैं। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे श्री राठौर की मां घिसीबाई (75) घर के बाहर घूम रहीं थी। इस बीच मोटर साइकिल पर दो युवक आए।

उन्होंने गाड़ी कुछ दूरी पर रोकी। एक युवक उतरकर उनके पास आया। युवक ने घिसीबाई से पूछा कि आप कहां रहती है। जब वे युवक को अपने घर के बारे में बता रहीं थी तभी उसने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके गले से सोने की चेन झपट कर ले गया। घिसीबाई को मामूली चोट आई है। पुलिस ने श्री राठौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है।

उधर टीटी नगर पुलिस के मुताबिक कोलार रोड निवासी शैली जैकब रविवार की रात करीब पौने नौ बजे अपने पति के साथ न्यू मार्केट स्थित काफी हाउस एक जन्मदिन की पार्टी में आई थी। काफी हाउस के सामने गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं होने पर उन्होंने एक शो रूम के पीछे गाड़ी पार्क की।

जब शैली सड़क पार कर रहीं थी तभी बाइक सवार युवक उनके गले से सोने की चेन झपट कर ले गया। सड़क पर अंधेरा होने के कारण वे गाड़ी का रंग नहीं देख सकीं। पुलिस ने श्रीमती जैकब की शिकायत पर लूट का प्रकरण दर्ज किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: